हैंसर। क्षेत्र के हकीमपुर गांव के कोटे की दुकान की जांच में अनियमितता मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने दुकान का आवंटन निरस्त कर दिया। कोटेदार पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए कार्ड धारक काफी दिनो से संघर्ष रत थे। जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत ने बताया कि कार्ड धारक कोटेदार पर राशन कम देने समेत अन्य आरोप लगाते हुए शिकायत किए थे। शिकायत की जांच उनके द्वारा 21 सितबंर को गांव में जाकर की गई जो मामला सत्य पाया गया। कोटेदार से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन वह संतोष जनक जबाब नही दे सका। जिससे उसने दुकान के अनुबंध को निरस्त करते हुए जमानत राशि को सरकार के पक्ष में जब्त कर लिया गया।
पुनीत कुमार मिश्र