फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख 60 हजार विद्यार्थियों के खाते में जाएगी 12 करोड़ की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख 60 हजार विद्यार्थियों के खाते में जाएगी 12 करोड़ की रकम
विज्ञापन

एमडीएम के तहत खाद्यान्न भी मिलेगा, रकम खाते में जाएगी
कोरोना काल में बंद विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मिलेगा योजना का लाभ
पुनीत कुमार मिश्र
संतकबीरनगर। कोरोना काल के दौरान बंद हुए विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को एमडीएम योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए विद्यार्थियों के खाते में एमडीएम के कन्वर्जन कास्ट के 12 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। इसके साथ ही छह माह का खाद्यान्न उनके अभिभावकों को दिया जाएगा। इस योजना से जिले के कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं में अध्ययनरत एक लाख 60 हजार विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
मार्च 2020 में कोरोना के बढ़ते मरीजों के चलते लॉकडाउन कर दिया गया। उसके बाद विद्यालय बंद हो गए। इस दौरान एमडीएम योजना भी बंद हो गई। शासन ने कोरोना काल के दौरान बंद हुए विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को एमडीएम योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। इसके तहत विद्यार्थियों के खाते में एमडीएम का कनवर्जन कास्ट भेजने के निर्देश दिए और खाद्यान्न को उनके अभिभावकों को सौंपने का आदेश है। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक सितंबर 2020 से लेकर नौ फरवरी 2021 तक कुल 124 कार्य दिवस का पैसा और खाद्यान्न विद्यार्थियों को दिए जाने हैं। इसमें प्रति छात्र 18.600 किलो खाद्यान्न (गेहूं और चावल) एवं 923 रुपये प्रति विद्यार्थी खाते में भेजी जाएगी। इसी तरह से प्राथमिक स्तर पर एक सितंबर से 28 फरवरी तक कुल 138 कार्य दिवस के 685 रुपये प्रति विद्यार्थी और 13.800 किलो ग्राम खाद्यान्न (गेहूं और चावल) दिया जाएगा। बीएसए कार्यालय ने समस्त बीईओ को विद्यार्थियों के खाते में रकम भेजकर और खाद्यान्न का वितरण कर उसकी रिपोर्ट मांगी है। जिला समन्वयक एमडीएम डीपी चंद ने बताया कि समस्त स्कूलों को रकम भेजी जा चुकी है। प्रथम वरीयता के अनुसार यह कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने विद्यालयों में भेजी जाएगी रकम
प्राथमिक विद्यालय 805
उच्च प्राथमिक विद्यालय 192
कंपोजिट विद्यालय 250
मदरसा 15
एडेड माध्यमिक विद्यालय 35
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज एक
कोट
एमडीएम योजना का लाभ विद्यार्थियों को दिया जाना है। इसके लिए धन का आवंटन हो चुका है। समस्त बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि विद्यार्थियों के खाते में रकम भेजकर व खाद्यान्न का वितरण कर उसकी सूचना प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कर दें। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
-सत्येंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें