फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ सदर की जांच में खुला भेद

विज्ञापन
्यायालय परिसर में बने कैदी बैरक में सुरक्षा की जांच करते सीओं सदर। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कोर्ट की सुरक्षा में लापरवाही, 12 पुलिसकर्मी मिले नदारद
विज्ञापन

- बुधवार की शाम पांच बजे अचानक सीओ सदर ने की जांच
- कैदी बैरक, कैदी वाहन, पुलिस पिकेट आदि का भी निरीक्षण किया
- अनुपस्थित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पिछले दिनों संभल जिले में कैदी वाहन में सवार अपराधियों की तरफ से की गई दुस्साहसिक वारदात के बावजूद पुलिसकर्मी सतर्क नहीं हैं। बुधवार की शाम को जिला एवं सत्र न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था की अचानक जांच करने पहुंचे सीओ पुलिसकर्मियों की लापरवाही देख दंग रह गए। यहां ड्यूटी पर तैनात 12 पुलिसकर्मी बिना उच्चाधिकारियों से अनुमति लिए गायब थे। नाराज सीओ ने सभी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीओ सदर रमेश कुमार ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायालय में सुरक्षा के लिए डेढ़ प्लाटून पीएसी और 20 नागरिक पुलिस के जवान ड्यूटी पर लगाए जाते हैं। कैदियों की संख्या बढ़ने पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ती-घटती रहती है। बुधवार की शाम की पांच बजे वे न्यायालय परिसर पहुंचे और पेशी हवालात, गार्ड रूम, कैदी वाहन आदि की जांच की। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस व पीएसी के जवानों की एक साथ ड्यूटी चार्ज के अनुसार हाजिरी ली गई तो 12 पुलिसकर्मी अनुपस्थित रहे। हाल की घटनाओं व न्यायालय की सुरक्षा को देखते हुए यह गंभीर चूक है। सुरक्षा कर्मियों को बिना वरिष्ठ अफसरों से अनुमति लिए ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ना होता है। इस चूक की रपट लिखते हुए अनुपस्थित सभी सुरक्षा कर्मियों से जवाब तलब करने का निर्देश दिया गया है। लापरवाह सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीओ ने बताया कि सुरक्षा की अन्य व्यवस्था मानक के अनुरूप मिलीं। जांच रिपोर्ट देर शाम एसपी को सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें