फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदा ट्रक सड़क पर पलटा, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बालू लदा ट्रक सड़क पर पलटा, जाम
विज्ञापन


धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मैनसिर के समीप शनिवार को एक बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। ट्रक में सवार चालक व खलासी कूद कर अपनी जान बचाए। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आने से ऐसी स्थिति बनी। ट्रक के पलटने से काफी समय तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीण ट्रक हटाने के कार्य में जुट गए थे।
विज्ञापन

धनघटा की तरफ से बालू लदा एक ट्रक खलीलाबाद की तरफ जा रहा था कि जैसे ही मैनसिर के समीप पहुंचा कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया। ट्रक में सवार चालक व खलासी ने मौके से कूद कर अपनी जान बचाई। दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नही है। पुलिस और ग्रामीण ट्रक को हटाने में लगे रहे। कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें