फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिंदु परिषद के जरिए आयोजित है धर्मसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में धर्म सभा, जिले में भी अलर्ट
विज्ञापन

लोकल इंटेलिजेंस रख रही हालात पर नजर
सभी थानों को भेजा गया अलर्ट मैसेज, जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अयोध्या में रविवार को होने वाले धर्म सम्मेलन के लिए जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। लोकल इंटेलिजेंस को इससे संबंधित जानकारी लगातार अफसरों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। काफी संख्या में लोगों के अयोध्या जाने का अनुमान है। इसके लिए विहिप कार्यकर्ता पिछले एक सप्ताह से जन जागरण अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन

अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से 25 नवंबर को राम मंदिर निर्माण के लिए धर्म सम्मेलन आयोजित है। इसके लिए जगह-जगह विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बैठक व बाइक रैैली निकाल कर लोगों से अयोध्या पहुुंचने की अपील की है। नजदीक जिला होने के कारण संतकबीरनगर जिले से भी अच्छी खासी संख्या में लोगों के अयोध्या जाने की उम्मीद है। अयोध्या में धर्म सम्मेलन में जुटने वाली भीड़ को देेखते हुए जिला प्रशासन ने यहां अलर्ट कर दिया है। एसपी की तरफ से सभी थानेदारों को भेजे गए अलर्ट मैसेज में हालात पर नजर रखने और जरूरत के अनुसार त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस बल को तैयार रखने को कहा गया है। इसके साथ ही जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पर्याप्त मात्रा में दवा की उपलब्धता और चिकित्सकों की उपस्थिति का निर्देश दिए गए हैं। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि खुफिया विभाग समेत सभी थानों को सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें