केंद्रीय टीम करेगी सफाईकर्मियों के कार्यों की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बेलहर। स्थानीय ब्लॉक के सभागार में शनिवार डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में केंद्रीय टीम की तरफ से सभी न्याय पंचायतों के ग्राम सभाओं में सफाई समेत विभिन्न कार्यों की जांच होने की जानकारी दी गई।
डीपीआरओ ने बताया कि इसी महीने भारत सरकार की जांच टीम ग्राम पंचायतों के विद्यालय, आंगनबाड़ी भवनों, नालियों आदि की जांच करेगी। इससे स्वच्छता के बाबत क्या प्रगति हुई, यह भी देखा जाएगा। धार्मिक स्थल, नाली खड़ंजा, आंगनबाड़ी भवन, पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय और मुख्य रास्ते की जांच 19 नवंबर को प्रस्तावित है। इसमें सियाकटाई न्याय पंचायत के भरवालिया बाबू, बरैनिया, मीरापुर, गतूआ खोर, गुनाखोर, रसूलपुर शामिल हैं। इसके साथ बूढ़ी बेलहर, पोखर भिटवा, बिगहिया, कुशहरा, तेनुडाड, मंजारी, सुकरौली, घाघरा, पिपरा प्रथम के भार्थीजोत, अनंतजोत, बभनी, भरवलिया खुर्द, सुकरौली, बैरीहवा कला, पकड़डीहा, अमराकोइल, कचेहरा, करमहिया खास आदि शामिल है। अगर जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलेगी तो जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी सौरभ चौधरी, चंद्रशेखर सिंह, हाजरा बेगम, अभिनव रविवत्स, जगलाल, देवदत्त सिंह, ऋषि कुमार, महेंद्र कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।