अभाविप कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
शहीदों को किया याद
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास से तिरंगा यात्रा निकाली जो आजाद चौक तक गई। इस दौरान कार्यकर्ता देश भक्ति नारे लगा रहे थे।
तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की साफ-सफाई की और देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों को याद किया। विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री अंकुर पाल ने कहा कि भारत की मिट्टी के कण-कण में बलिदान की भावना है। देश की आजादी के लिए कई क्रांतिकारियों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। आज भी सैनिक देश की सुरक्षा के लिए घर छोड़कर दूर सरहद पर डटे हुए है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि शहीदों के बलिदान को जाया न करें। जिला संयोजक अवनीश पांडेय ने कहा कि भारत एक स्वतंत्र देश है और इसकी स्वतंत्रता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। जिला मीडिया प्रभारी अंकुर त्रिपाठी ने कहा कि शहीदों व सरहद पर निगरानी करने वाले सैनिकों को आज हम सब शांति से रह रहे हैं। इस अवसर पर अनुपम वर्मा, माधवेंद्र तिवारी, मोनू सिंह, नीरज कन्नौजिया, निष्कर्ष मिश्र, विवेक चौधरी, त्रिभुवन यादव, गौरव, रितेश श्रीवास्तव, रामसागर गौड़, अनुराम मिश्र, दयानंद कन्नौजिया, विनय यादव, अखिल कुमार, अमित यादव, सूरज कुमार, मंगल पांडेय, परमार्थ गौड़, विशाल मिश्र, पीयूष तिवारी, पंकज कुमार, सचिन, सुनील कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।