फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर टीम ने बरामद 11 .90 लाख रुपये किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर 25 सितंबर की रात दो लोगों के पास से बरामद 11.90 लाख रुपये को आयकर विभाग गोरखपुर की टीम ने मंगलवार को जांच-पड़ताल के बाद जब्त कर लिया। पकड़े गए लोगों ने टीम की पूछताछ में बरामद रुपये सिद्धार्थनगर जिले के एक भट्ठा व्यवसायी को होना बताया। अब भट्ठा व्यवसायी को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

अजय कुमार शुक्ला सहायक निदेशक (जांच) आयकर गोरखपुर के साथ इंस्पेक्टर आरके निषाद और इंस्पेक्टर महेंद्र श्रीवास्तव ने जांच की पड़ताल की। सहायक निदेशक अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि जीआरपी चौकी इंचार्ज आरके राजभर ने 25 सितंबर की रात खलीलाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से दो लोगों से 11 लाख 90 हजार 100 रुपये बरामद किया। उन दोनों ने अपना नाम बालकिशुन चौहान पुत्र लच्छु चौहान और अनिल चौहान पुत्र रामचंदर चौहान निवासी कन्हैयागंज थाना चंडी, जनपद नालंदा बिहार बताया। यह भी बताया कि वे रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। दोनों मजदूरों के मेट हैं और बिहार से मजदूर लाते हैं। सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र के बसडीला के ईट भट्ठा मालिक अब्दुल वहाब उर्फ मनगाठू के ईट भट्ठे पर मजदूर लाने के लिए वे रुपये लेकर बिहार जा रहे थे और पकड़ लिए गए। बरामद रुपये भट्ठा मालिक का ही है। सहायक निदेशक (जांच) ने बताया कि 27 सितंबर को वाराणसी से आयकर अधिकारी संजय कुमार और बीडी सिंह को जांच के लिए भेजा गया था। मंगलवार को उनके नेतृत्व में टीम ने मामले की जांच पड़ताल की। बरामद 11 लाख 90 हजार 100 रुपये को कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया गया है। जिस भट्ठा व्यवसायी का पैसा होना बताया गया है, उसे नोटिस जारी किया जाएगा। भट्ठा मालिक के छह साल के आय-व्यय का पूरा विवरण मांगा जाएगा। उसके बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें