फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार को अनुदेशक करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों की बैठक जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में जिलाध्यक्ष ओम नारायण शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चार सितंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओम नारायण शुक्ल और प्रदेश सचिव अनूप राय ने कहा कि अनुदेशकों को 17 हजार मानदेय का शासनादेश जारी कराना, केंद्र सरकार के द्वारा पैब की मीटिंग में अनुदेशको का मानदेय 17 हजार करने का आदेश राज्य सरकार को भेजा जा चुका है, लेकिन राज्य सरकार अभी मार्च माह से 17 हजार रुपये मानदेय का शासनादेश निर्गत नहीं कर रही है। चार सितंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी शासनादेश जारी नहीं हुआ तो प्रदेश भर के अनुदेशक आठ सिंतबर को राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ का घेराव करेंगे। उन्होंने समस्त ब्लॉक पदाधिकारियों से चार सितंबर को होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर तैयारी तेज करने को कहा। इसके साथ ही कहा कि उसी दिन सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन भी डीएम को दिया जाएगा। इस अवसर पर सुमित चौबे, पृथ्वीपाल, रूदेश त्रिपाठी, इंसाफ अली, आमिर, आशुतोष त्रिपाठी, दिवाकर, ईश्वर, चंद्रशेखर, घनश्याम, हीरालाल, कमलेश, सुनील दुबे, एसपी चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें