सेमरियावां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेमरियावां ब्लाॅक की ग्राम पंचायतों में 11500 दीप जलाए जाएंगे। हर ग्राम पंचायत के सचिवालय और लाभार्थियों के घरों पर 101 दीप जलेंगे। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेमरियावां में सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन लाभार्थी, पीएम, मुख्यमंत्री आवास लाभार्थी, अंत्योदय व महिला पात्र गृहस्थी कार्डधारकों समेत कृषि विभाग के लाभार्थियों के घर भी दीप जलेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग में बच्चों की तरह-तरह की एक्टिविटी कराई जाएगी। स्कूलों में वाद विवाद, निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता आदि कराई जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। संवाद