ककरहिया में मृत आत्माओं की शांति के लिए महायज्ञ
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के ककरहिया पोखरे पर हो रहे नौ दिवसीय महाशांति यज्ञ के अंतिम दिन रेल पटरी को वेद मंत्रों और गंगाजल से शुद्ध किया गया। रविवार को दिन में करीब साढ़े चार बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ।
रेल पटरी पर गंगाजल छिड़काव के लिए स्प्रे मशीन की टंकी में गंगा जल डाला गया था। कार्यक्रम की शुरुआत चुरेब रेल हादसे वाली जगह से हुई और जोरवा समपार गेट पर समाप्त हुई। इस दौरान यात्रा में शामिल ब्राह्मण वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए रेल पटरी पर साथ चल रहे थे। इस यात्रा में शांति यज्ञ के अध्यक्ष गुरदीप सिंह बिट्टू, महासचिव विकास उपाध्याय, गुड्डू बाबा, पप्पू चौधरी, अंकित दास, यज्ञाचार विजय शंकर शास्त्री, अभिषेक पाण्डेय, अंकुर बाबा, अनिल शर्मा, झीनक चौधरी, राजकुमार शर्मा, दीपक, प्रेम चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, बबलू चौधरी, राजकुमार शर्मा, दिलीप दूबे, पिंटू शर्मा, शशिकांत मिश्रा, लक्ष्मण चौधरी, आलोक शर्मा, विपिन दूबे, चौधरी, नाटे शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद है।