फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक टू: कहीं मिठाई बंटी तो कहीं फूटे पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
जगह-जगह फूटे पटाखे, बांटी मिठाई
विज्ञापन

खलीलाबाद, मेंहदावल, धनघटा समेत हर जगह लोग निकले सड़कों पर
अभिवादन के लिए जयहिंद बोलते रहे लोग
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मंगलवार की सुबह भारतीय वायुसेना की तरफ से पाकिस्तान सीमा में घुसकर की गई शौर्य पूर्ण कार्रवाई की जानकारी मिलते ही जिलेभर में धूम धड़ाका शुरू हो गया। कहीं लोगों ने खुशी में पटाखे फोड़े तो कहीं मिठाई बांटकर जश्न मनाया। लोगों का कहना था कि इस कार्रवाई से हर भारतवासी गर्व महसूस कर रहा है।
खलीलाबाद शहर में दोपहर में युवाओं ने तिरंगे झंडे के साथ शहर के मुख्य मार्ग पर घूम-घूमकर भारत माता के जयकारे लगाए और भारतीय सैनिकों की बहादुरी को सलाम किया। इस दौरान वसीम अकरम, अमरजीत, समीउल्लाह, अब्दुल रहमान, मोनू यादव, सल्लू, सुभाष, भोला, अली हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाम को मुखलिसपुर चौराहे पर अंडरपास संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने पटाखा फोड़े तथा मिठाई बांटी। इस दौरान विवेक उर्फ गोलू वर्मा, महेश कुमार, दानिश खां, पारसनाथ जायसवाल, कृष्णा वर्मा, शिवानंद, आदित्य वर्मा, कार्तिक, राकेश जायसवाल, अमरकांत वर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जिले के सभी हिस्सों में लोगों ने मिठाई बांटी और पटाखे फोड़कर सेना की कार्रवाई की तारीफ की। लोगों का कहना था कि आतंकवादियों की नापाक हरकतों पर रोक लगाने के लिए इस तरह के ठोस कार्रवाई की सख्त जरूरत महसूस हो रही थी। भारतीय वायुसेना ने इतना बड़ा ऑपरेशन जितनी सफलता से पूरा किया है, उससे दुनिया भर में भारत का मान बढ़ा है। भारतीय सेना ने साबित किया है कि अमेरिका, रूस और फ्रांस की तरह भारत भी अपने दुश्मनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के ठाकुर द्वारा मोहल्ले के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान अरुण गुप्ता, विक्की वर्मा, चंदन वरनवाल, कृष्णा जायसवाल आदि मौजूद थे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र तिवारी, आशीष त्रिपाठी, बृजनंदन पाठक, इंद्रसेन सिंह, सिपाही गौतम, शिव शंकर आदि ने भी भारतीय सेना की कार्रवाई पर खुशी जताई। इस तरह कुसौनां कलां, घूरापाली, थरौली, सांडे खुर्द, करमैनी आदि जगहों पर भी सेना की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें