सेना को मिले छूट तो खत्म हो आतंक की फैक्ट्री
फोटो सहित
वायु सैनिकों ने कार्रवाई कर देश का सिर ऊंचा किया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के 12 दिन बाद मंगलवार को भारतीय वायुसेना का पराक्रत दिखा। वायु सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपों को निशान बनाया। इसमें बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए। इसकी खबर फैलते ही लोग खुशी से झूम उठे। सभी ने वायुसेना के पराक्रम को सलाम किया और कहा कि वायु सैनिकों की कार्रवाई ने देश का सिर ऊंचा किया है। इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वायु सैनिकों की कार्रवाई का स्वागत किया।
इंसेट-
पूरी हुई देश की उम्मीदें
रजगीश वैद्यनाथ ने कहा कि पुलवामा में आतंकवादी हमले के बाद देश की जनता आक्रोशित थी। लोग इंतजार कर रहे थे कि भारत की सेना कम पलटवार करेगी। मंगलवार को वह समय आ गया, जब भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपों में हमला किया। इससे पूरे देश की उम्मीदें पूरी हुई है।
वायु सैनिकों ने सिखाया सबक
अंकुर अग्रवाल ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद से ही पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी। प्रधानमंत्री भी लगातार कह रहे थे इसका बदला लिया जाएगा। अब भारतीय वायु सैनिकों ने पाकिस्तान को सबक सिखाया है। इससे देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।
अंकुर अग्रवाल
इंसेट-
उड़ गई है पाकिस्तान की नींद
सुनीता मोदनवाल ने कहा कि भारतीय वायु सैनिकों के पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी कैंपों को नष्ट करना स्वागत योग्य कदम है। इससे पाकिस्तान की नींद उड़ गई है। पाकिस्तान को अब यह समझ में आ गया है कि यदि उसने फिर गलती की तो उसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।
इंसेट-
गर्व से सिर ऊंचा हो गया
कमलजीत कौर ने कहा कि पुलवामा में आतंकी हमला कर जिन लोगों ने यह सोचा था कि उन्हें कामयाबी मिली है तो उनकी यह सबसे बड़ी गलती है। भारतीय वायु सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर जो कार्रवाई की है, उससे पाकिस्तान की रूह कांप गई है। वायु सैनिकों ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।