फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर सभी कक्ष निरीक्षकों की मौजूदगी अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केेंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की मौजूदगी अनिवार्य
विज्ञापन

डीआईओएस ने वित्त विहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, लेकिन मुख्य विषयों की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होगी। 12 फरवरी को हिंदी विषय की परीक्षा में सबसे अधिक भीड़ रहेगी। इसके लिए कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था और निगरानी आदि पर चर्चा के लिए डीआईओएस कार्यालय में तीनों तहसील क्षेत्र के प्रधानाचार्यों की अलग-अलग बैठक हुई। डीआईओएस ने निर्देश दिए कि जिन स्कूलों के कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगी है वे अनिवार्य रूप से परीक्षा के दौरान मौजूद रहे।
डीआईओएस ने कहा कि हिंदी विषय की परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है। ऐसे में पर्याप्त कक्ष निरीक्षकों की आवश्यकता है। परीक्षा केंद्र न बनने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर हाल में अपने विद्यालय के शिक्षक जिनका कक्ष निरीक्षक के पद पर ड्यूूटी लगी है उनको रिलीव कर दें। कक्ष निरीक्षक अपने-अपने परीक्षा केंद्रो पर पहुंच कर परीक्षा को सफल बनाने में अपना योगदान दें। कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्देश दिया है कि जो विद्यालय शिक्षकों को रिलीव न करे उनकी रिपोर्ट दे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में समय देव पांडेय, नसर खां समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बदले गए
संतकबीरनगर। बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर शनिवार को डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने दो अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों को बदल दिया। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि राम कृपाल बलिकरन नाथ इंटर कॉलेज जोगाराजा में सुधीर कुमार के स्थान पर रामदेखन को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। इसी तरह से कृषक औद्योगिक पाल इंटर कॉलेज हरिहरपुर में रामदेखन के स्थान पर सुधीर कुमार को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर नकल पाए जाने की स्थिति में केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें