फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रमिक अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों के लिए दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन
विज्ञापन

फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट पर क्रमिक अनशन किया। कार्यकर्ताओं ने अति पिछड़ा सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट को तत्काल कैबिनेट से स्वीकृत कराकर लागू करने की मांग की। कहा कि जब तक मांगे पूरा नहीं की जाएगी आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कैलाश राजभर के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रखा। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है, लेकिन हमे आश्चासन नहीं चाहिए, बल्कि ठोस कदम उठाया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के संघर्षों के बदौलत अति पिछड़ा सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट आ गई है, लेकिन अभी तक सरकार ने इसे मंत्रिमंडल से पास कराकर लाभ दिलाने का कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इसे तत्काल लागू नहीं किया तो आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी भाजपा के साथ रहने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि हमें हमारा हक चाहिए। इस दौरान कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें