फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों ने पल्स पोलिया ड्रॉप्स पी

विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन

विज्ञापन

संतकबीरनगर। पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत रविवार से कर दी गई है। इस अभियान का शुभारंभ अपर सीएमओ डॉक्टर जीएन शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। 15 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में करीब 3,01,847 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कुल 853 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

अभियान की शुरूआत सीएचसी खलीलाबाद से की गई। इसके बाद टीमें बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों की ओर रवाना हुई। अपर सीएमओ जीएन शुक्ल ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाया जाएगा। इसमें कोई बच्चा छूटने न पाए, क्योंकि पोलियो की बीमारी बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 15 दिन तक चलेगा। इस मौके पर डॉक्टर रहमान, डॉक्टर एके सिन्हा, डॉक्टर इंद्रदेव गौरव, सत्यव्रत तिवारी, राज कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें