संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी की बैठक शुक्रवार को सब्जी मंडी स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खां की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पांच सितंबर को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों के बावत चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि पार्टी का जिला सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन में पांच सितंबर को 10 बजे से मनियरा स्थित रिजार्ट में पहुंच जाए। सम्मेलन के मुख्य अतिथि वाराणसी जनपद के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र होंगे। उन्हें प्रदेश नेतृत्व में जनपद का प्रभारी नियुक्त किया है। सदस्यता अभियान में लाल पर्ची धारक सक्रिय सदस्य ही इस सम्मेलन में शामिल हो। सभी लोग जिम्मेदारी से सक्रिय सदस्यों को सूचित कर सम्मेलन ले आए। पूर्व विधायक अलगू चौहान ने कहा कि सम्मेलन पार्टी के संविधान के नियमानुसार आयोजित किया जा रहा है।
सक्रिय सदस्य अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें। बैठक को जावेद खां, राजेेश पांडेय, केडी यादव, प्रदीप सिंह, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम आदि ने संबोधित किया। बैठक में पूर्व महिला जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव के पुुत्र के आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, रामदरस यादव, कोमल यादव, लाल बहादुर यादव, अकरम सिद्दीकी, रमेश यादव, जावेद अख्तर, रामआशीष यादव, श्याम विश्वकर्मा, अवधधारी शर्मा, सुबोध यादव, देवेंद्र यादव, चंदू यादव, कुरैश अहमद सिद्दीकी, फारूक खां, बबलू यादव समेत अन्य मौजूद रहे।