फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात होंगे 111 अनुदेशक

Sun, 04 May 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में चल रहे लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों बेहतर पठन पाठन के लिए अनुदेशक तैनात होंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग को कुल 964 आवेदन मिले है। साक्षात्कार शुरू हो गया है। इसमें 111 अनुदेशकों का ही चयन होना है।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के अंतर्गत परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालय में जहां पर आंगनबाड़ी केंद्र को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में अवस्थित हैं। ऐसे 111 केंद्रों पर अनुदेशकों की आउट सोर्स के माध्यम से तैनात किया जाना है।
इसके लिए डॉयट और बीआरसी खलीलाबाद पर खलीलाबाद पर इनके आवेदनों की जांच की जा रही है। जहां पर एआरपी अनीता जय सिंह, आलोक कुमार सिंह, धीरेंद्र पाण्डेय, संदीप दूबे एक-एक कर प्रमाण पत्रों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें नोडल शिक्षक को लोकेटेड आंगनबाड़ी संजय द्विवेदी, जिला समन्यवक प्रशिक्षण नवीन श्रीवास्तव, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता रंजीत वर्मा ने अब तक कुल 323 अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने सेवायोजन पोर्टल पर इस विज्ञप्ति को भरा है।
विज्ञापन

किन्हीं कारणों से दो एवं तीन मई को काउंसिलिंग में उपस्थित नहीं हो सके। उन्हें पांच मई को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें