फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय विद्यालयों में 21 से शुरू होगा समर कैंप

Sun, 04 May 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश के दौरान बच्चों को नए अनुभवों की खोज करने, नए दोस्त बनाने तथा कुछ करके सीखने का अवसर प्रदान करने को बच्चों के लिए समर कैंप के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने बताया कि कैंप आयोजन के लिए अनुदेशक व शिक्षामित्र को नियुक्त किया जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश के तहत बच्चों में सार्थक और सृजनात्मक वातावरण का निर्माण करने के उद्देश्य से 21 मई से 15 जून के बीच में उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा स्वैच्छिक रूप से समुदाय से स्नातक युवा छात्र/छात्राएं, एनसीसी प्रमाण पत्र धारक तथा स्वैच्छिक संगठन भी समर कैंप के आयोजन में सहयोग कर सकते हैं।
समर कैंप के आयोजन की अवधि में बच्चों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन गुड़, चिक्की, लड्डू आदि भी दिया जाएगा। समर कैंप में की जाने वाली गतिविधियों में योग, फिटनेस, सांस्कृतिक विरासत, समाज में योगदान, डिजिटल कौशल, पर्यावरण तथा बागवानी, विज्ञान व स्टेम, प्रौद्योगिकी प्रगति, कक्षा में रचनात्मक गतिविधियां, राष्ट्रीय एकता, जल तथा ऊर्जा संरक्षण, संगीत रंगमंच- नाटक तथा कार्यशालाएं शामिल रहेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा राज्य परियोजना कार्यालय के सुझाव के अनुसार शिक्षक भी कैंप आयोजन में प्रतिभाग कर अपनी विशेषज्ञता और कौशल सिखाकर बच्चों के ज्ञान को बढ़ाने में सहयोग दें सकते हैं। इससे बच्चे समर कैंप में छुट्टियों का आनंद उठाते हुए अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें