फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कबड्डी के ट्रायल में 11 खिलाड़ी हुए सफल

Mon, 08 Sep 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
स्टेडियम में कबड्डी के जनपदीय ट्रालय करते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्पोर्ट स्टेडियम में सोमवार को प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को जनपदीय ट्रायल हुआ। इस दौरान कुल 11 खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित हुए।
विज्ञापन

यह खिलाड़ी नौ सितंबर को बस्ती में आयोजित ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। वहां से चयन होने के बाद गौतमबुद्ध नगर में चार से छह अक्तूबर के बीच आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का जनपद स्तर पर ट्रायल हुआ। इस ट्रायल में कुल 30 खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें से 10 का चयन किया गया।
विज्ञापन

खिलाड़ी सुशील, चंदन, अंकित कुमार, शांतनु, सतीश, सनी देवल, शिवम गौड़, आर्य प्रताप, आदित्य और पवन नौ सितंबर को मंडलीय ट्रायल में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें