जांच में 11 लोग अपात्र मिले
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत तरयापार में पीएम सम्मान निधि के लाभार्थियों का सत्यापन शुक्रवार को कृषि विभाग की टीम ने किया। इस दौरान दस लोग मृतक पाए गए। जबकि एक लाभार्थी अपात्र पाया गया।
पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ पात्र अन्नदाता को मिले। शासन के निर्देश पर पात्रता की जांच कराई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को कृषि विभाग के टीए (टेक्निकल असिसेंटेट) संजय कुमार, सचिव शिव प्रकाश सिंह ने लाभार्थियों के पात्रता की जांच की। पीएम सम्मान निधि का लाभ उठा रहे तरयापार के आठ और राजस्व गांव गोपालपुर के दो लोगों के मृतक होने की पुष्टि हुई। एक पेंशनर अपात्र मिला। उन्होंने बताया कि अपात्र लोगों की सूची तैयार की जाएगी। वहीं, टीम के लोगों ने बताया कि हल्का लेखपाल सुनील कुमार, रविंद्र कुमार जांच करने के लिए नहीं पहुंचे। इस मौके पर प्रधान धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू यादव, महीप पांडेय, प्रदीप चौधरी, गंगा प्रसाद उर्फ भुअर यादव, महीप पांडेय, अंबिका पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद