11 कोरोना पॉजिटिव मिले, 1046 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
- अब तक 2073 लोग मिल चुके हैं संक्रमित, 25 की हो चुकी है मौत
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। रविवार को आई रिपोर्ट में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले 19 लोग ठीक हुए हैं। जबकि 1046 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 2073 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 25 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि रविवार को 11 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह जिले के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में पॉजिटिव मिले 19 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2073 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 25 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 187 एक्टिव केस हैं। 1861 लोग ठीक हो चुके हैं। 1046 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 5916 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।