फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी सामान्य ज्ञान ऑनलाइन प्रतियोगिता 13,14 को

विज्ञापन
प्रतियोगिता के लिए पोस्टर लांच किया गया। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
राजीव गांधी सामान्य ज्ञान ऑनलाइन प्रतियोगिता 13,14 को
विज्ञापन

- प्रतियोगिता को लेकर पोस्टर लांच किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव औरंगजेब ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी सामान्य ज्ञान ऑनलाइन प्रतियोगिता 13 और 14 सितंबर को होगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को स्वर्गीय राजीव गांधी के बारे में जानकारी देना एवं पुरस्कार के माध्यम से उन्हें सम्मानित करना है। वे रविवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राजीव गांधी जिला स्तरीय द्वितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पोस्टर को लांच किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा 30 मिनट की होगी। 16 वर्ष से 22 वर्ष छात्र व युवा हिस्सा ले सकते हैं। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि प्रतियोगिता में 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को लैपटॉप, द्वितीय वाले को टैबलेट, तृतीय स्थान वाले को मोबाइल फोन, अन्य इनाम व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश महासचिव विनोद जोसेफ, प्रदेश सचिव डॉक्टर किताबुल्हा अंसारी, वाहिद सिद्दीकी, महेंद्र कन्नौजिया, विजय कुमार शुक्ल, शांति देवी, अजय सिंह, सुनील कुमार पांडेय, भुनेश्वर भारती, सुग्रीव पासवान, प्रशांत सिंह, दुर्गेश पाठक, शमशाद, बिट्टू सिंह, गोपाल मिश्रा, अहमद जमाल, डबलू तिवारी, नीरज राव, मो. नजीर, इसरार अहमद, नुरुल होदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें