संतकबीरनगर। दशहरा पर्व से लगाय अब तब दो दिन के भीतर जिले के विभिन्न थानों में 11 मामले दर्ज हुए हैं। जो सार्वजनिक स्थान पर आने जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कस रहे थे। परिजनों का मामले की सूचना देने के साथ ही मुचलका पर पुलिस ने छोड़ा।
मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। दशहरा त्योहार पर मेले व सार्वजनिक स्थानों से शोहदों को दबोचकर एंटी रोमियो टीम व स्थानीय पुलिस ने थाना पर केस दर्ज करने का काम किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेंहदावल थाना पुलिस ने एक, महुली 3, कोतवाली 4 एवं धर्मसिंहवा, बेलहरकला व बखिरा पुलिस ने एक-एक केस दर्जकर आरोपियों को उनके परिजनों को बुलाकर उनके मुचलका भरने के बाद छोड़ा। बखिरा थाना पर तैनात एसआई सुरेंद्र कुमार सिंह ने बेडी माधव दुर्गा पांडाल के पास से आरोपी सोनू निवासी हरदी, बेलहरकला में एसआई ब्रहमानंद ने शिव मंदिर सांथा के पास से आरोपी सलमान निवासी जिगना, धर्मसिंहवा में एसआई राघवेंद्र प्रताप सिंह ने करहना तिराहा के पास से आरोपी श्रवण यादव निवासी भरवलिया, कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर कबीर मूर्ति चौराहा से आरोपी महेंद्र निवासी ग्राम चारपुरवा कुरंगा थाना डोहरीघाट जनपद मऊ, कबीर चौरा शिव मंदिर के पास से आरोपी बालगोविंद निवासी बेलवनिया, कबीर चौरा मजार के पास से आरोपी अमरपाल मौर्या निवासी बेलवनिया, मगहर कबीर स्थल समाधि के पास से आरोपी संजय कुमार मौर्या निवासी बेलवनिया को कब्जे में लिया।
महुली थाना पुलिस ने मुखलिसपुर पुल के पास से आरोपी संजय कुमार निवासी पड़री थाना धनघटा, मुखलिसपुर नहर पुलिया के पास से आरोपी वीरेंद्र चौहान निवासी गौरडीह थाना धनघटा, रेवटा कुरुसुरी मार्ग से आरोपी अमन निवासी कुरुसुरी और थाना मेंहदावल पुलिस ने ग्राम बढ़या बानडोमर शराब मंडी के पास से आरोपी राजेश गुप्ता निवासी बानडोमर बढ़या, शत्रुघन सिंह निवासी सिंहरहट और संतोष निवासी सांडे खुर्द टोला भंडारे को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की।