संतकबीरनगर। शिक्षा विभाग इस साल परिषदीय प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों को एकीकृत प्रशिक्षण प्रदान करने वाला है।
इससे पहले हर विषय के अलग-अलग शिक्षक को प्रशिक्षण दिया जाता था। इस बार सभी विषयों का एकीकृत प्रशिक्षण होने से बार-बार शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए विद्यालय नहीं छोड़ना पड़ेगा। डायट प्राचार्य व उप शिक्षा निदेशक धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एकीकृत प्रशिक्षण मॉड्यूल संपूर्ण पर आधारित रहेगा।
इसमें हिंदी शिक्षण, संस्कृत, उर्दू एवं अंग्रेजी भाषा शिक्षण, गणित शिक्षण, समावेशी शिक्षण, सुरक्षा एवं संरक्षा, नेतृत्व क्षमता संवर्धन, आदि पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके अलावा सामुदायिक सहभागिता, कक्षा कक्ष व विद्यालय प्रबंधन, अनुभवात्मक शिक्षण एवं पुस्तकालय, नवाचारी शिक्षण विधियां एवं शिक्षण में आईसीटी का प्रयोग, शिक्षण व पाठ योजना, समावेशी शिक्षण, नैतिक शिक्षा एवं मूल्य बोध, ा आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद