फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश नहीं कर पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के प्रयास के आरोपी फरार, पुलिस परेशान
विज्ञापन

लगातार दबिश डालने के बावजूद नहीं मिल रहे
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। मेंहदूपार में शिक्षक पर हुए जानलेवा हमले के चारों आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। तमाम जगहों पर दबिश के बावजूद पुलिस के हाथों अब तक आरोपी नहीं लग सके हैं। पुलिसकर्मियों के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी या सरेंडर न होने की दशा में पुलिस जल्द ही न्यायालय में कुर्की कराए जाने के लिए प्रयास करेगी।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के मेंहदूपार गांव में 25 फरवरी को शिक्षक दिनेश कुमार शुक्ल्रा पर गांव के ही कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया थ्रा। गंभीर स्थिति में पीआरबी कर्मियों ने उन्हें मेंहदावल सीएचसी पहुंचाया था। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया था। शिक्षक की स्थिति गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दिनेश अब भी कोमा की स्थिति में हैं। घटना के बाद दिनेश के पिता सतीश शुक्ला की तहरीर पर रणजीत शुक्ला, इंद्रजीत शुक्ला सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। तब से आरोपी फरार चल रहे हैं। हालांकि आरोपी के घरों की महिलाएं क्रॉस केस करवाने के लिए दो दिनों तक थाने पर चक्कर लगाती रहीं। एसओ ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके करीबियों को बुलाकर पूछताछ की जा चुकी है, पर कोई सुरागकसी नहीं लग पा रहा है। आरोपी अगर गिरफ्तार नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ जल्द ही न्यायालय से कुर्की का आदेश प्राप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें