फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा कंकड़ेश्वरनाथ मंदिर पौली में कराया गया विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
असहाय परिवार की बेटी की शादी में सबने दिया योगदान
विज्ञापन

पिता 10 वर्ष से हैं लकवाग्रस्त, मजदूरी कर खर्च चलाती है मां
शादी में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिल खोलकर दिया सहयोग
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
रोसया बाजार। गांवों में अब भी सामाजिक सरोकार मजबूत है। बृहस्पतिवार को पौली के बाबा कंकड़ेश्वरनाथ मंदिर में जुटी भीड़ ने इसे साबित भी कर दिया। मौका था रोसेया बाजार के असहाय परिवार की बेटी की शादी का। वहां मौजूद लोगों ने इसे अपनी बेटी की तरह धूमधाम से विदा किया।
विज्ञापन

ग्राम सभा रोसया बाजार स्थित हीरालाल करीब 10 वर्ष पूर्व लकवाग्रस्त हो गए थे। पत्नी भीउली देवी पुत्री अंजली के साथ मजदूरी कर जीवन-यापन करती हैं। बेटी अंजली की शादी के लिए परेशान माता भीउली देवी ने अंबेडकरनगर जिले के हंसवर थाना क्षेत्र निवासी शीतल पुत्र वासदेव से शादी तय कर दी लेकिन जब परिवार का खर्च मुश्किल से चल रहा हो तब बेटी के हाथ पीले करना कितना कठिन होगा। इस परिवार की हालत को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महसूस किया और अपने स्तर से मदद के लिए आगे आए। पौली के बाबा कंकड़ेश्वर मंदिर परिसर में मां सिद्धेश्वरी देवी के मंदिर में विधि-विधान से शादी कराई गई। आचार्य वृजलाल तिवारी ने वैदिक मंत्रों और रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की रस्म पूर्ण कराया। इसके बाद लोगों ने आलमारी, बेड, कुर्सी, मिठाई समेत अन्य उपहार देकर बेटी को विदा किया। इस मौके पर प्रधान रमेश चौरसिया, विक्रम कसौधन, सतीश सिंह, लालसाहब, कमलेश, पवन, सोमनाथ, विश्वनाथ, गुलाबचंद जयसवाल, बद्रीनाथ, काशीनाथ, रामलुटावन राव, सचिन, सोनू, मोनू समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें