राष्ट्रीय लोक अदालत में 6356 मामले निस्तारित
- दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 8308 मुकदमे लगे थे। इसमें से 6356 वादों का निस्तारण हुआ व कुल 51731661 रुपये का सेटलमेंट हुआ। लोक अदालत का उद्घाटन जिला जज रामानंद ने किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्य प्रकाश आर्य ने बताया कि जिला जज के न्यायालय में मोटर दुर्घटना क्लेम में 14 मामलों में से सात का निस्तारण हुआ। एफटीसी प्रथम की अदालत में तीन मोटर क्लेम के मामले में एक का निस्तारण हुआ। दो लाख 23 हजार का प्रतिकर क्लेम दिया गया। सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय में उत्तराधिकार के 26 मामलों में से 18 का निस्तारण हुआ। प्री लिटिगेशन में कुल 5772 मामले लगे थे, जिसमें से 5399 मामले निस्तारित हुए। बैंकों से संबधित 645 मामले आए और उसमें 301 निस्तारित हुए। परिवार न्यायालय में 27 में से 13 मामलों का निस्तारण हुआ। इस दौरान प्रमुख रूप से एफ़टीसी द्वितीय संदीप जैन, एफ़टीसी प्रथम राकेश पांडेय, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विनोद कुमार बरनवाल, सिविल जज सीनियर डिवीजन शैलेंद्र यादव, सीजेएम दीपकांत मणि, जेएम अभिषेक त्रिपाठी, दीपक सिंह, डीजीसी सुभद्र नाथ राय, एडीजीसी विशाल श्रीवास्तव, लोक अदालत बाबू नागेंद्र यादव, बृजेश यादव, जे पी यादव, नाजिर बृजेश सिंह, संतोष यादव, दीपक, शैलेंद्र, सौरभ गुप्ता, राम किशोर, देवकी नंदन पटेल, निरंकार दूबे, पीएलबी के वालंटियर जयशंकर, राहुल, बलदेव, सुरेंद्र, रामभवन चौधरी,रामयज्ञ आदि लोग मौजूद रहे।
00000
इंसेट
बैंको के स्टालों पर रही भीड़
दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी बैंकों ने सुविधा के लिए अपने-अपने स्टाल लगाए हुए थे जहां काफी भीड़ रही। लोग बैंक अधिकारियों से अपने अपने मामले के सेटलमेंट कराते रहे।