रक्षाबंधन पर सजीं दुकानें, बाजार गुलजार
सूर्योदय के बाद दिनभर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। रक्षा बंधन पर्व रविवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को बाजार में देर शाम तक लोग खरीदारी करते रहे। शहर में रक्षा बंधन की दुकान, मिठाई की दुकान और कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। ज्योतिषाचार्य सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को सूर्योदय के बाद दिनभर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है।
रक्षा बंधन बहनों का सबसे बड़ा पर्व होता है। इस दिन बहने अपने भाईयों को राखी बांध कर सुरक्षा का वचन लेती हैं। इसके साथ ही भाई भी बहनों को उपहार देते हैं। पर्व को देखते हुए खलीलाबाद शहर समेत ग्रामीणांचलों में दुकानों पर भीड़ लगी रही। बहनें रक्षा बंधन और मिठाई खरीदने में जुटी रहीं तो भाई भी उपहार सामग्री खरीदते रहे। खलीलाबाद के गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, समय जी स्थान, मेंहदावल बाईपास समेत धनघटा, हैंसर, पौली, मेंहदावल, बखिरा, बेलहर, मगहर आदि कस्बों में दुकानों पर देर शाम तक खरीदारी होती रही। बाजारों में तरह-तरह के रक्षा बंधन बिक रहे थे। लोग अपनी व्यवस्था के अनुसार खरीदारी में लगे रहे।
कबीर समाधि परिसर में सामूहिक रक्षाबंधन आज
मगहर। श्रावणी पूर्णिमा व रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर सदगुरु कबीर की महा परिनिर्वाण स्थली कबीर चौरा स्थित संतकबीर समाधि परिसर में रविवार को सामूहिक रक्षाबंधन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कबीर चौरा मठ के महंत विचार दास ने बताया कि यह रक्षाबंधन का पर्व सिर्फ भाई बहन का पर्व नहीं बल्कि पूरे मानव समाज को एक सूत्र में बांधने का पर्व है। मानव प्रेमत्याग और रक्षा का पर्व है। उन्होंने लोगों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कबीर स्थली पहुंचने की अपील की है।
छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों को भेजी राखी
फोटो है
हरिहरपुर/मगहर। नगर पंचायत हरिहरपुर में स्थित केएस पांडेय पब्लिक एकेडमी में रक्षाबंधन पर्व पर स्कूल की छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधकर सुरक्षा का वचन लिया। छात्राओं ने अपने हाथ से बनाई हुई रंग-बिरंगी राखी सीमा पर तैनात जवानों को भी भेजा। संरक्षक परमात्मा प्रसाद पांडेय ने कहा कि हमारा दायित्व है कि सेना के जवान हमारी और देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात है। उन्हे राखी भेजकर हम यह एहसास दिलाएं कि हमारे मन में उनके प्रति कितनी श्रद्धा है। प्रबंधक अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि रक्षांबधन का पर्व मनाने की परंपरा वर्षों पुरानी है। छात्राओं ने सेना के जवानों के लिए राखी तैयार की। उसे लिफाफे में बंद कर डाक से भेजा गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य स्कंद पांडेय, रघुनंदन त्रिपाठी, रामाज्ञा यादव, अमिताभ पाल, भानू प्रकाश मिश्र, पवन यादव, स्नेहलता त्रिपाठी, सुजाता मिश्र, चंचल त्रिपाठी, नीता शर्मा, गुड़िया, साक्षी आदि मौजूद रही।
शाहजहां इंटर कॉलेज उड्सरा में प्रधानाचार्य अब्दुल मतीन खान की देख रेख में रक्षाबंधन पर्व पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षा का वादा लिया। छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए राखी से भरा पैकेट प्रधानाचार्य को दिया और उनसे भेजने का आग्रह किया। प्रधानाचार्य अब्दुल मतीन खान ने कहा कि बच्चों ने जांबाज सैनिकों को राखी भेजकर यह बताने का प्रयास किया है कि आप अकेले नहीं हैं। हम भी आप के साथ हैं। इस अवसर पर किरन, प्रीति, शशिकला, नीलम अफसाना, महजबीन, कमरजहां, शरीफुन्निशा, कुसुम, चांदनी, रेखा मौजूद रही।
राखी प्रतियोगिता में प्राची सिंह प्रथम
बघौली। क्षेत्र के एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी सिहटीकर में शनिवार को आयोजित राखी बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्राची सिंह को प्रथम स्थान, आस्था चौधरी को द्वितीय, सारिका को तृतीय और श्रेया पटेल को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों में माधुरी, आशा, रीना, आयुष, प्रिया, मुस्कान, लक्ष्मी, अंकिता, नीरज, अनुज, अफरीना, आरिफ, लवकुश, शिवांगी आदि शामिल रही। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक रामशंकर सिंह, प्रबंधक निदेशक कुलदीप सिंह, प्रधानाचार्य लक्की सिंह, रामकिशन गुप्ता, अनवर, विशाल, अजय, विष्णु, नीलम, रागिनी, शालिनी, विनीता, अनिशा, राम रूप चौधरी, रमेश शुक्ला, प्रेमा देवी आदि मौजूद रही।
बच्चियों ने राखी बांध लिया सुरक्षा का वचन
बेलहर। क्षेत्र के बीएनएसएन राय एकेडमी में शनिवार को रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। नर्सरी से कक्षा आठ तक की बच्चियों ने अपने हाथों से बनाई राखी को बच्चों को बांधी और सुरक्षा का वचन लिया। सह प्रबंधक अरुण कुमार राय ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक तो है ही, साथ ही समाज में फैले भेद-भाव को मिटाता है। इसके बाद विद्यालय की ओर से बच्चों को टाफियां वितरित की गईं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रुचि माखन लाल, सीडी राय, अरुणेंद्र, अजय शर्मा, संजय, आर एस पाठक, बालमुकुंद, डीके, शोभा, श्रद्धा, उषा, प्रवीन, चांदनी, प्रतिभा आदि मौजूद रही।
रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों को राखी बांधी
बखिरा। शनिवार को पंडित यदुनाथ राधेरमण सरस्वती शिशु मंदिर, बखिरा की छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी। इसी प्रकार सझौली स्थिति उर्मिला पब्लिक एकेडमी में भी बालकों को राखी बांधकर तिलक लगाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कौशल मिश्र आदि मौजूद रहे।
उर्मिला एकेडमी के प्रबंधक संदीप पाठक ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व भाई व बहन के बीच रिश्ते को प्रगाढ़ करता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रोशनशाह जमां, नीलम, रंजना, आकाश, अनिता, रीमा, सेजल, रुक्मिणी, तेजल, रुचि मौजूद रहे।