फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थि कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अटल अस्थि कलश यात्रा पर बरसाए फूल, दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

बारिश के बावजूद अस्थि कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सिद्धार्थनगर से होकर शनिवार को जिले में अटल कलश यात्रा पहुंचते ही लोगों ने ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, अटल जी का नाम रहेगा’ नारे से समूचा इलाका गूंजने लगा। अटल जी को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े जनसैलाब में जनप्रतिनिधियों के साथ ही आम लोगों की संख्या ज्यादा थी। इस दौरान तमाम लोगों की आंखें नम हो गईं। बारिश की परवाह किए बगैर कई स्थानों पर अस्थि कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।
खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर अटल कलश यात्रा का पहले से इंतजार कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद गोलाबाजार में श्रद्धांजलि सभा के पूर्व अस्थि कलश यात्रा में डीएम भूपेंद्र एस चौधरी व एसपी व अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। यहां पर वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को लोकतंत्र का सजग प्रहारी बताया और कहा कि उन्होंने कभी भी लोकतांत्रिक मूल्यों से समझौता नहीं किया। इससे पूर्व जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर अटल जी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सांथा प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शनिवार को दोपहर बारह बजे जनपद की सीमा गोइठहां बाजार में पहुंची। जहां पहले से मौजूद भाजपा नेताओं ने फूल बरसाए और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। लोग अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे के नारे लगाते रहे। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग कलश यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी, मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल, धनघटा विधायक श्रीराम चौहान, खलीलाबाद विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, मदन नरायण सिंह, अशोक सिंह, सेतबान राय, अजीत सिंह, संजीव राय, विनोद पांडेय, हरीश राय, शिवाजी शुक्ला, भूपेंद्र त्रिपाठी, विवेकानंद वर्मा, अत्रमुनी राय, अरविंद राय, राममिलन दूबे, राम सरन शर्मा, ध्रुव मौर्या आदि शामिल रहे।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा गनवरिया चौराहा, समदा, गुलहरिया होते हुए टडवरियां चौराहे पर पहुंची। यहां भाजपा कार्यकर्ता हरिद्वार पाठक के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी गई। यहां से यात्रा मेंहदावल रोडवेज तिराहे पर पहुंची तो भाजपा मंडल अध्यक्ष दयाराम मिश्र, राजन सिंह, आशीष सिंह, गोरख निषाद, शेष प्रताप सिंह आदि ने फूलों की वर्षा की और अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महेंद्र दूबे, देवेंद्र बहादुर सिंह, इंद्रसेन सिंह, सुशील चौधरी, पंचराम गौतम, अर्जुन चौधरी, बालरूप कन्नौजिया, सर्वेश तिवारी, परमात्मा सिंह, रामकृष्ण कांदू, दिनेश पांडेय, अजीत सिंह आदि लोग अस्थि कलश यात्रा में शामिल हुए। यहां से कलश यात्रा कांटे होते हुए बस्ती चली गई।

अटल जी की अस्थि कलश यात्रा में उमड़े लोग
बखिरा। शनिवार को अटलजी की अस्थि कलश बखिरा कस्बे में पहुंची। वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज तिराहे पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। बखिरा से अटलजी के लगाव की वजह से लोगों ने आधा किमी तक गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

कस्बे में यात्रा के पहुंचने पर लोगों ने अटलजी जिंदाबाद व ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, अटल जी का नाम रहेगा’ के नारों से समूचा वातावरण गुंजायमान हो गया। क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने अटलजी के इस क्षेत्र के जुड़ाव की यादों को ताजा करते हुए सुनाया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रामजी बरनवाल, मंडल महामंत्री विनय सिंह ने पूर्व पीएम की नीतियों के बारे में बताया। अस्थि कलश यात्रा के साथ सांसद शरद त्रिपाठी, विधायक जय चौबे, श्रीराम चौहान, राकेश सिंह बघेल, मंडल महामंत्री राजेश गुप्त, दयाशंकर गुप्ता, राजकिशोर पाठक, शिवेशमणि त्रिपाठी, गोविंद गुप्ता, रामस्वरूप निषाद, राजदेव, सुनील गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें