15 दिन तक चलने वाले इस अभियान में 3,03,879 बच्चों को पोलियो की खुराक से आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए कुल 853 बूथ बनाए गए हैं।
ऐसा प्रयास होगा कि कोई बच्चा छूटने न पाए। पोलियो गंभीर बीमारी है। इस पर नियंत्रण सिर्फ पोलियो ड्रॉप पिलाकर ही पाया जा सकता है। समाज के हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों को पोलियो की खुराक हर हाल में पिलाएं।
सीएमओ डॉ. अभय चंद श्रीवास्तव ने कहा कि यह अभियान 15 दिन तक चलेगा। टीमें घर-घर जाकर लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएगी। टीम को अभियान का लक्ष्य निर्धारित दिवसों के भीतर पूरा करना होगा।
इस मौके पर सीएमएस डॉ पंकज टंडन, डॉ एस रहमान, डॉ एके सिन्हा, डॉ वाईपी सिंह, डॉ वीपी पांडेय, सत्यव्रत तिवारी, दिनेश कुमार, संजय भारती, सतेंद्र यादव, राजकुमार यादव समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।