फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बकरीद का पर्व शनिवार को जनपद में अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह सात बजे से दस बजे के बीच अलग-अलग समय पर नमाज अदा करने के बाद मुसलमान भाइयों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारक बाद दी, जिसमें हिंदू समाज के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन

खलीलाबाद के मोतीनगर स्थित मस्जिद पर नमाज पढ़ने के लिए नए-नए कपड़ों मेें मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। समाज के लोगों ने नमाज अदा करने के बाद मौके पर मौजूद पूर्व सांसद भालचंद यादव, सपा नेता जयराम पांडेय, सुबोध यादव, लोरिक यादव, अब्दुल्लाह आदि से मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। मिलन और बधाई का सिलसिला देर रात तक नगर में भ्रमण के साथ चलता रहा। इसी प्रकार बंजरिया और बिधियानी ईदगाह पर नमाज पढ़ी गई। जनपद के खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा तहसील क्षेत्र के ईदगाहों और मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। उसके बाद बकरीद पर्व पर मिलन का कार्यक्रम चलता रहा।
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के शाही जामा मस्जिद, जामिया स्कूल, शीशा मस्जिद शेरपुर, ईदगाह शेरपुर में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गई। उसके बाद मुसलमान भाई परंपरा के अनुसार निर्धारित स्थलों पर बकरे की कुर्बानी दी, जिसके तीन हिस्से कर परिवार के अलावा हित मित्र तथा गरीब परिवारों को वितरित किया।
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ईदगाह और मस्जिदों में सुबह से निश्चित समय पर सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई। इसके अलावा बरेलवी और देवबंदी गुट के लोगों ने मेंहदावल के जामा मस्जिद में अलग-अलग नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी और देश की तरक्की और अमन चैन की भी दुआ मांगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चौकस इंतजाम किए थे।
इंसेट
मेले में खरीदारी करते रहे बच्चे
संतकबीरनगर। बकरीद के अवसर पर खलीलाबाद के अंसार टोला, बिधियानी, बंजरिया, पठान टोला आदि जगहों पर लगे मेले में जहां खिलौने, चाट मिठाई और खाने पीने के सामानों की खरीदारी की। वहीं बच्चे पूरे दिन मेले में खिलौने और अन्य सामानों की खरीदारी करते रहे। इस दौरान काफी चहल पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें