फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ओटीएस कैंप में 100 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Thu, 01 Jan 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली के दुल्हापार चौराहे पर कैंप लगाकर समस्या सुनते एसडीओ बागेश्वरी सिंह। संवाद
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक के दुल्हा पार चौराहे पर बिजली निगम के ओटीएस कैंप में 100 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। क्षेत्र के धौरहरा, दुल्हापार, महेशरपुर, पौली, पचरा, शंकरपुर, शिवबखरी, मडपौना, अतरौलिया सहित कई गांव के उपभोक्ताओं पहुंचे।
विज्ञापन

कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि उनका घरेलू कनेक्शन होने के बाद भी 3500 से 4500 रुपये प्रतिमाह बिल भेज दिया जा रहा है। इसी तरह धौरहरा के संजय वर्मा का कहना है कि बिल अधिक आने की शिकायत कई बार की गई लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। दीनानाथ का कहना है कि अधिक बिल की समस्या खत्म होने का नाम भी नहीं लेती है।
बिजली निगम के एसडीओ बागेश्वरी सिंह ने बताया कि एक मुफ्त योजना के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पंजीकरण के बाद ही उसका लाभ मिलेगा। कुछ लोगो का तत्काल समाधान कर दिया गया है बाकी लोगो की समस्या का भी समाधान शीघ्र कर दिया जाएगा। इस मौके पर जेई अशोक पाल, संजय यादव, मारूफ, बृजराज तिवारी, रोशन, आलम, रहमान, जनरसिंह प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें