धनघटा। क्षेत्र के नन्हिया में मंगलवार को दिन में ढाई बजे सर्पदंश से 10 वर्षीय बालक श्रेयांश पुत्र हरिश्चंद्र की मौत हो गई। बालक की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
नन्हिया गांव निवासी 10 वर्षीय श्रेयांश मंगलवार को दोपहर बाद झोपड़ी में किसी कार्यवश गया था। झोपड़ी में सांप ने उसे डस लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे सीएचसी हैंसर लेकर पहुंचे। जहां हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने जरूरी उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बालक को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर परिजन में चीख पुकार मच गई। तीन भाइयों में सबसे छोटे श्रेयांश की मौत ने गांव का माहौल गमगीन कर दिया। सूचना मिलने पर पीड़ित के घर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना हल्का लेखपाल को दे दी गई। संवाद