स्कूली वाहनों को चेक करती एआरटीओ प्रियवंदा सिंह-स्रोत एआरटीओ
- फोटो : reasi news
संतकबीरनगर। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने सड़क सुरक्षा माह पर खलीलाबाद शहर के विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों की जांच की। जांच के दौरान 10 वाहनों के कागजात सही न मिलने पर उनका मोटरवाहन अधिनियम के तहत चालान कर दिया।
सड़क सुरक्षा माह पर लोगों को विभिन्न माध्यम से यातायात नियम का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग नियम का पालन करें और मार्ग दुर्घटना को कम किया जा सकें। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह के अगुवाई में टीम ने खलीलाबाद और धनघटा में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल वाहनों की जांच की। जांच के दौरान सही कागजात नहीं मिलने पर 10 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा के संबंध में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी स्कूल संचालक अपने वाहनों के कागजात को दुरुस्त करा लें। जिन वाहनों का फिटनेस न हो, संबंधित वाहन संचालक तत्काल फिटनेस करवा लें। जांच के दौरान जिन वाहनों का कागजात सही नही मिलेगा। ऐसे वाहनों की आरसी निलंबित कर दी जाएगी।