फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 10 क्विंटल मटर दाल, 20 किलो काली मिर्च और सोनपापड़ी सीज

Sat, 26 Oct 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दीपावली पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान 10 क्विंटल 78 किलो मटर की दाल, 20 किलो काली मिर्च और 30 किलो सोनपापड़ी सीज की गई। साथ ही पांच नमूने लिए गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद एवं औषधि प्रशासन सतीश कुमार ने बताया कि जांच अभियान के तहत मेंहदावल कस्बे के हरिराम किराना स्टोर गोईठा से चार सैंपल लिए गए। जिनमें एक नमकीन, काली मिर्च, मटर दाल और सोनपापड़ी का था। वहीं 10 क्विंटल 78 किलो मटर का दाल, 20 किलो काली मिर्च और 30 किलो सोनपापड़ी सीज किया गया।
इसके बाद विवेक किराना नंदौर से बेसन का नमूना लिया गया। इस तरह से कुल पांच नमूने लिए गए। जिन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को भेजा गया है। बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें