संतकबीरनगर। बकाया बिल वसूली और उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाए बिल जमा न करने पर 209 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई है।
अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि हरिहरपुर क्षेत्र के सिसवनिया और कर्री में अवर अभियंता चंद्रभूषण व सुनील यादव के नेतृत्व में चेकिंग किया गया। इस दौरान बकाया बिल जमा न करने पर 45 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई है, जबकि 28 उपभोक्ताओं से एक लाख 80 हजार रुपये की राजस्व वसूली की गई।
इसी प्रकार हैंसर बजार क्षेत्र में लक्ष्मण मिश्र के नेतृत्व में बसवारी में कैंप लगाया गया, इसमें 30 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई, जबकि एक लाख 25 हजार रुपये जमा कराए गए। धनघटा क्षेत्र के नाथनगर, धनघटा, मडहाराजा गांव में चेकिंग किया गया, जिसमें 37 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई, जबकि चार लाख 10 हजार रुपये की राजस्व वसूली गई।
खलीलाबाद क्षेत्र के पठान टोला, मोहद्दीनपुर, अचकवापुर, गांधीनगर में चेकिंग किया गया, इसमें 40 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई, जबकि चार लाख 37 हजार रुपये बिल की वसूली की गई।