फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले 10 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मिले 10 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

- अब तक कुल 3376 लोग मिल चुके हैं संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार को आई रिपोर्ट में जिले में 10 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही 714 लोग निगेटिव पाए गए हैं। अब तक जिले में 3376 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि शनिवार को जिले में 10 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें से खलीलाबाद ब्लॉक में तीन, बघौली क्षेत्र में पांच और अन्य जिले के दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही 714 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 3376 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 3271 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शनिवार को पांच लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। 61 एक्टिव केस है। 1348 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें