बेलहर थाना क्षेत्र के करमा कला में गेंहू की फसल में लगी आग
बेलहर। करमा कला में बृहपतिवार की शाम शार्ट सर्किट से फसल में आग लग गई। इसमें किसानों का दस बीघा गेहूं जल गया। सूचना देने के बाद भी दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची। एसओ बेलहर व एसडीएम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे।
बृहस्पतिवार की देर शाम करमा कला सीवान में बिजली के तार में शार्ट सर्किट से चिंगारी निकलने लगी, जिससे गेहूं की खड़ी फसल में आग पकड़ ली। ग्रामीणों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी, आग बुझाने में जुट गए।
जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक समदा निवासी अब्दुल गनी का दो बीघा, अली अहमद दो बीघा, अजीज का दो बीघा,मोहम्मद जहीर दो बीघा, अब्दुल कलाम दो बीघा, गेहूं जलकर राख हो गया। थोड़ी देर बाद एसओ बेलहर रजनीश राय व एसडीएम मौके पर पहुंचें, लेकिन दमकल की गाड़ी न पहुंचने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश दिखा।