फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10,107 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
10,107 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 80 गांव में शनिवार को कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का लक्ष्य 23,300 रखा गया था। उसके स्थान पर 10,107 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत शनिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 80 गांव में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2600 रखा गया था। उसके स्थान पर 836 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2500 के स्थान पर 1000, नाथनगर में 2600 के स्थान पर 1330, सांथा में 2500 के स्थान पर 511, सेमरियावां में 2500 के स्थान पर 1150, मेंहदावल में 2400 के स्थान पर 670, हैंसर बाजार में 2500 के स्थान पर 1290, बेलहर में 2500 के स्थान पर 50, बघौली में 2400 के स्थान पर 3050, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के स्थान पर 170 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 200 के स्थान पर 50 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें