फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjeev Jeeva Murder: डेढ़ घंटे चला ऑपरेशन, लक्ष्मी की पसलियों व फेफड़े के बीच फंसी गोली को डॉक्टरों ने निकाला

Sat, 10 Jun 2023 08:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

जीवा हत्याकांड में गोली लगने से जख्मी मासूम लक्ष्मी का सफल ऑपरेशन हुआ है। डॉक्टरों ने मासूम बच्ची के फेफड़े व पसलियों के बीच फंसी गोली निकाल ली है। बच्ची की हालत अभी स्थिर है। डॉक्टरों की टीम बच्ची की सेहत की निगरानी में लगी है।
विज्ञापन
हमले में घायल हुई मासूम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीवा हत्याकांड में गोली लगने से जख्मी मासूम लक्ष्मी का ऑपेरशन शुक्रवार को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में हुआ। डॉक्टरों ने फेफड़े व पसलियों के बीच फंसी गोली निकाल दी। अब बच्ची की हालत स्थिर है। उसे आईसीयू में रखा गया है। बृहस्पतिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्रॉमा पहुंचकर सिपाही व बच्ची की सेहत का हाल लिया था। 
विज्ञापन


वारदात में जख्मी सिपाही का ऑपरेशन कर फंसी गोली निकाल दी गई थी। शुक्रवार को बच्ची की सेहत में सुधार के बाद ओटी में ले जाया गया। करीब डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन के बाद फंसी गोली को निकाल दिया गया। ट्रॉमा के सीएमएस डॉ. संदीप तिवारी का कहना है कि भर्ती के वक्त बच्ची की हालत गंभीर थी। 

उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जांच में पता चला था कि पसलियों व फेफड़े के बीच में गोली फंसी थी। इससे हवा बाहर निकल रही थी। ऐसे में नली डाल कर बच्ची को राहत दी गई थी। डॉक्टरों की टीम बच्ची की सेहत की निगरानी में लगी है।
विज्ञापन


जेल अस्पताल में कड़ी निगरानी में रखा गया विजय
लखनऊ। कोर्ट परिसर में कुख्यात अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा को मौत के घाट उतारने वाले विजय यादव को बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने जिला जेल में दाखिल कर दिया। जेल प्रशासन ने हत्यारोपी की तलाशी लेने के बाद अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे कड़ी सुरक्षा के बीच जेल अस्पताल में भर्ती कराया है।

अधिवक्ताओं की पिटाई से घायल हत्यारोपी को चिकित्सकों की सलाह पर जेल प्रशासन ने कड़ी निगरानी में अस्पताल में भर्ती करा दिया। साथ ही सामान्य सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा करते हुए जेल प्रशासन ने उसकी निगरानी में तीन और जेल कर्मियों को लगाया है। 


 

इतना ही नहीं जेल प्रशासन ने जेल के राइटर और लंबरदार समेत अन्य स्टाफ का विजय के वार्ड की ओर जाने पर रोक लगा दी है। जेलर और डिप्टी जेलर के अलावा सुरक्षा में लगे जेलकर्मियों को ही उसके वार्ड में जाने की छूट दी गई है। वहीं, जेलर व डिप्टी जेलर सुबह-शाम हत्यारोपी विजय के स्वास्थ्य की रिपोर्ट बनाकर कारागार मुख्यालय के साथ ही आलाधिकारियों को भेज रहे हैं।

कोर्ट रूम में जीवा की हत्या
आपको बता दें कि लखनऊ के एससीएसटी कोर्ट रूम में बुधवार दोपहर बाद मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी कुख्यात अपराधी संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा (50) की हत्या कर दी गई। वकील के लिबास में आए हमलावर ने कोर्ट रूम में ही रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग की। 
 
 

इस दौरान दो पुलिसकर्मियों, एक डेढ़ साल की बच्ची व उसकी मां को भी गोली लगी। जीवा पर हमलावर ने पीछे से फायरिंग की। वारदात के बाद वकीलों ने दौड़कर हमलावर को दबोच लिया और पीटकर पुलिस को सौंप दिया। घायलों को ट्रामा में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन

वारदात के बाद आक्रोशित वकीलों ने प्रदर्शन कर पथराव कर दिया। जिसमें एसीपी चौक का सिर फट गया। कई वाहन भी छतिग्रस्त हो गए। आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तब हालात पर काबू पा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें