फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 10 घंटे बाद हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव नगलिया बल्लू के मजरा मंगलपुर में सोमवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। किसान सोमपाल दिवाकर ने सुबह करीब आठ बजे खेत की मेड़ पर शव देखा। करीब 10 घंटे बाद शाम को मृतक की पहचान नरौली निवासी अजय पाल (28) के रूप में हुई।
विज्ञापन

किसान सोमपाल दिवाकर अपने खेत में भरा पानी निकालने गए थे। तभी उनकी नजर बकैन के पेड़ पर पड़ी। युवक के गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगा था। किसान ने तुरंत ग्राम प्रधान मुकेश गोयल को सूचना दी। प्रधान की सूचना पर बनियाठेर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
मृतक की जेब से 450 रुपये और पास में एक कपड़े का थैला बरामद हुआ। घटना की जानकारी पर आसपास के 10 गांवों के प्रधान और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए। उन्होंने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे कस्बा नरौली के मोहल्ला मंशा देवी निवासी परिजन मोर्चरी पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान अजय पाल के रूप में की। सीओ विवेक जावला ने बताया कि मृतक के पिता प्रेमपाल ने अपने पुत्र अजय पाल की शिनाख्त की। अजय पाल की उम्र 28 वर्ष थी।
पुलिस को इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ विवेक जावला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

सप्ताह भर पहले ही मृतक की भाभी का भी लटका मिला था
बनियाठेर। सप्ताह भर पहले 21 सितंबर को मृतक अजय पाल की भाभी मधु निवासी गांव हिंडोली थाना हयातनगर का शव ससुराल मोहल्ला मंशा देवी कस्बा नरौली में फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में मृतका के पिता की ओर से थाना में पति निगेंद्र, जेठ, सास व ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस घरेलू विवाद समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें