फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sat, 26 May 2018 01:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
Syrian blogger hanging
विज्ञापन
बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह सात बजे ससुराल से लौटे  युवक का शव दुपट्टे के फंदे पर झूलता मिला। प्रथम दृष्टया तो मामला आत्महत्या का लगा लेकिन युवक के दोनों हाथ उसी की बेल्ट से पीछे की ओर बंधे देखकर परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया। गांव के ही तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। युवक की शादी को अभी डेढ़ महीना ही हुआ है। 
विज्ञापन


बनियाठेर थाना क्षेत्र के नगला खाकम गांव निवासी राज कुमार (20) पुत्र हरपाल की शादी 20 अप्रैल को कादलपुर कुकैटा गांव निवासी सुनीता के साथ हुई थी। सभी कुछ ठीकठाक चल रहा था। बताते है कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अपने मायके में चली गई। गुरुवार को राज कुमार भी पत्नी के पास ससुराल गया था। शुक्रवार की सुबह सात बजे वह ससुराल से लौट कर अपने गांव आया। पड़ोस में एक बारात आई थी, परिवार के लोग सभी बारात में शामिल होने गए थे।

घर में राज कुमार अकेला ही था। अपराह्न करीब तीन बजे लोगों की नजर पड़ी तो वह अपने मकान के बरामदे में ही, दुपट्टे से बने फंदे पर लटका हुआ था। शोर मचा तो परिजन भी मौके पर पहुंचे। उसके भाइयों व अन्य परिजनों ने शीघ्रता से उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


यह देखकर सभी परिजन व अन्य लोग भौचक्के रह गए, क्योंकि राज कुमार के दोनों हाथ पीछे उसकी की बेल्ट से बंधे हुए थे। सूचना पर बनियाठेर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामला आत्महत्या का होना बताया तो देखने वालों ने ही पुलिस से कई सवाल पूछ लिए, जब उसके दोनों हाथ पीठ की ओर बंधे हुए हैं, तो उसने स्वयं आत्महत्या कैसे कर ली। पुलिस के पास भी सवाल का कोई जवाब नहीं था। आखिरकार पुलिस ने मुकदमा लिखने की बात कही। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता हरपाल ने गांव के ही तीन लोगों जिसमें राजपाल, मोनू समेत तीन लोग शामिल है पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। 


इन तीनों आरोपियों के खिलाफ शक के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि आखिर उसकी मौत कैसे हुई। परिजनों ने जिन तीन लोगों पर हत्या का शक जाहिर किया है, उनसे मोबाइल फोन के लेनदेन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। सीओ ओमकार यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें