फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दवा लेकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताते हुए कार्रवाई की मांग की। शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इनकार कर दिया। जिला अस्पताल में हंगामा बढ़ा तो कोतवाली पुलिस पहुंची। पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जा सका।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी कौशेंद्र (24) पुत्र दयाराम शुक्रवार की शाम छह बजे के करीब बाइक से अपनी दवाई लेने के लिए गांव मन्नीखेड़ा गए थे। लौटते समय मन्नीखेड़ा-देहपा मार्ग पर सड़क हादसे में घायल हो गए। राहगीरों ने यूपी112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। यह सड़क हादसा नहीं हुआ है। दो लोग और साथ गए थे। वह कहां गए हैं। कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। हंगामा बढ़ा तो नखासा थाना पुलिस ने कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
परिजनों ने बताया कि युवक मजदूरी कर परिवार की गुजर करता था। तबियत खराब थी तो दवाई लेने के लिए गया था। युवक की पत्नी गीता शव देखकर बेसुध हो गई। नखासा थाना इंस्पेक्टर ओमकार सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें