फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग का लिंक भेजकर युवती के खाते से उड़ाए 98 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महाजन की छात्रा ऑनलाइन शॉपिंग करती है। शुक्रवार की सुबह फोन आया और शॉपिंग के चार रुपये बकाया रहने की बात कही। ठगों ने मोबाइल पर लिंक भेजने के बाद छात्रा से ओपीटी पूछा। छात्रा के ओटीपी बताने पर एक मिनट में 10-11 बार में छात्रा के बैंक खाते से 98 हजार रुपये साफ हो गए। घटना को लेकर छात्रा अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंची। जहां पुलिस ने पिता-पुत्री को साइबर टीम के पास बहजोई भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला महाजन निवासी भुवनेश वार्ष्णेय की पुत्री नंदिनी ऑनलाइन शॉपिंग करती है। शुक्रवार की सुबह नंदिनी के मोबाइल फोन आया। जहां युवक ने शॉपिंग के चार रुपये रहने की बात कही और गूगल पे के माध्यम से भुगतान करने की बात कही। इसके बाद ठग ने छात्रा के मोबाइल पर लिंग भेजा और ओटीपी की पूछा। छात्रा के ओटीपी बताने के बाद एक मिनट में ही बैंक खाते से दस से ग्यारह बार में 98 हजार रुपये चले गए।
बैंक खाते से रुपये निकलने पर छात्रा के मोबाइल पर मेसेज आया। मेसेज देख छात्रा के होश उड़ गए और घटना से अपने परिजनों को अवगत कराया। छात्रा अपने पिता भुवनेश वार्ष्णेय व अन्य परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने छात्रा को बहजोई स्थित साइबर सेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें