फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की ट्रेन से कटकर मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव नगलिया बल्लू निवासी युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुधवार को दोपहर तीन बजे करीब गांव नगलिया बल्लू निवासी कुलदीप (35) पुत्र सत्यपाल चंदौसी मालगोदाम पर किसी तरह पहुंच गया और उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई मनोज ने बताया कि उसके भाई की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। कोई संतान नहीं हुई तो पत्नी से विवाद रहने लगा। इसी के चलते उसका भाई दिगागी रूप से परेशान था। पत्नी अपनी मायके जाकर रहने लगी है।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर एक बजे घर से निकला था। तीन बजे करीब ट्रेन से कटने की जानकारी मिली है। परिजनों में कोहराम मचा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें