फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस ने 25 बेड का आइसोलेशन केंद्र शुरू किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अगर आपका घर छोटा है और कोरोना संक्रमित होने की वजह से एकांतवास में रहने में असुविधा हो रही है तो ऐसे लोगों के लिए देवरखेड़ा स्थित राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सेवा भारती ने 25 बेड का आइसोलेशन केंद्र का संचालन बुधवार से कर दिया है।
विज्ञापन

आरएसएस के मेरठ प्रांत के सेवा प्रमुख कुलदीप ने शुभारंभ किया। मेरठ प्रांत के सेवा प्रमुख कुलदीप ने बताया कि सदैव की भांति कठिन समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज के लिए तत्पर है। संकट की घड़ी में परिवार में यदि कोई व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है, वह यहां रहकर स्वास्थ्य लाभ ले सकता है। सुविधा की दृष्टि से संक्रमित व्यक्ति को चिकित्सीय परामर्श के साथ भोजन, पानी, चाय काढ़ा, आवश्यक दवा आदि सब कुछ नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। देखने मे प्राय: आया है कि जिनके परिवार में कोई व्यक्ति संक्रमित है, घर में पृथक रहने में कठनाई है। ऐसे लोग इस आइसोलेशन केंद्र में आकर क्वारंटीन अवधि बिता सकते हैं। विद्यालय परिसर काफी बड़ा एवं हरित है।
योग व्यायाम के लिए बड़ा घास युक्त मैदान भी है। साथ ही आध्यात्मिक कार्यक्रम भी मन को मजबूत करने के लिए रखे गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर क्षमता को 25 से 50 बेड की जा सकेगी। इस मौके पर आरएसएस विभाग प्रचारक राजेश, जिला प्रचारक आशुतोष, सह जिला संघ चालक अमित, जिला व्यवस्था प्रमुख अंकुर अग्रवाल, नगर कार्यवाह चरन सिंह, सह जिला सेवा प्रमुख दिलीप, नगर विस्तारक बालमुकुंद, योगेश, ऋत्विक सिंह, नगर पालिका परिषद की चैयरमैन इंदू रानी, अधिशासी अधिकारी राजकुमार, इंस्पेक्टर डीके शर्मा, सीएमएस हरवेंद्र सिंह, सतीश अरोरा आदि लोग भी न उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें