बहजोई(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव मदारा के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर इंजन की चपेट में आने से करीब 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
थाना क्षेत्र के गांव मदारा के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे रेलवे ट्रैक पर इंजन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सिटी इंचार्ज सोमपाल सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष प्रतीत हो रही है। युवक ने काले रंग की शर्ट और हल्के भूरे रंग की पैंट पहन रखी थी। काफी प्रयास के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद