फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से तकरार के बाद युवती ने की आत्महत्या

Sun, 22 Apr 2018 01:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
 छोटी बहन से तकरार के बाद एक युवती ने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने किसी तरह शव को बाहर निकाला। पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


   बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली कस्बे के मुहल्ला तेलीवाला में सगीर खां की बेटी रूबिया (18) का शनिवार की शाम को अपनी छोटी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। छोटी बहन ने कोई ऐसी बात कह दी, जो रुबिया के दिल को लग गई। उसने आक्रोश में आकर अपना कमरा बंद किया।

कपड़े से फंदा बनाकर पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। कुछ देर तक रूबिया बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने आवाज लगाई लेकिन कोई आवाज नहीं आई तो दरवाजा बलपूर्वक खोला गया। अंदर रुबिया पंखे से लटकी मिली। शीघ्रता से उसे उतारा गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


सूचना पर बनियाठेर थानाध्यक्ष प्रवीण सोलंकी, सीओ ओमकार यादव भी मौके पर पहुंचे।  सीओ ने बताया कि परिजनों ने छोटी बहन से तकरार के बाद रुबिया द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात बताई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें