फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Sat, 14 Apr 2018 01:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
चरन सिंह का फाइल फोटो।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनारी थाना क्षेत्र के भकरौली गांव के एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


भकरौली गांव निवासी चरन सिंह (30) का पिछले कई दिनों से अपनी पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था। गुरुवार की शाम को जब चरन सिंह घर लौटा तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। काफी देर तक जब दोनों के बीच विवाद नहीं थमा तो चरन सिंह रात्रि करीब नौ बजे घर से निकल गया।

परिजनों ने समझा कि पति पत्नी का विवाद है कुछ देर में लौटकर आ जाएगा। काफी देर तक जब वह घर वापिस नहीं आया तो परिजनों ने घर के आसपास ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद परिजन घर आकर सो गए। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह को धनारी रेलवे स्टेशन के निकट ही रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला। आसपास के लोग शव देखने पहुंचे तो उन्होंने उसकी पहचान चरन सिंह के रूप में की। जिसके बाद उन्होंने चरन के परिजनों को सूचना दी जिसके बाद उसके घर में कोहराम मच गया।

बताया गया कि रात को करीब ग्यारह बजे के आस पास ट्रेन के आगे कूदकर चरन सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। शव को बिना पोस्टमार्टम के ही घर ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पत्नी माला देवी व चारों बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें